Delhi Blast : अल-फलाह चेयरमैन पर शिकं/जा,आतं/कियों ने बनाया अड्‌डा

दिल्ली में हुए ब्लास्ट की जांच का केंद्र बिंदु अब हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित अल- फलाह यूनिवर्सिटी बन गया है। पुलिस ने अल फलाह विश्वविद्यालय के चेयरमैन जावेद अहमद सिद्दीकी को दो अलग-अलग मामलों में सम/न जारी किया है। यह समन फरीदाबाद में आतंक/वाद मॉड्यूल मामले और विश्वविद्यालय के खिला/फ जाल/साजी और धोखा/धड़ी के दो मामलों की चल रही जांच से संबंधित है।

 

 बतादें अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावेद अहमद सिद्दकी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 2 समन भेजे हैं. दिल्ली पुलिस ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ 2 FIR दर्ज की थी. दिल्ली ब/म धमा/के में अब तक सभी तार अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ते नजर आ रहे हैं. ऐसे में इस यूनिवर्सिटी के चेयरमैन से पूछताछ जरूरी हो गई है. अब देखना ये है कि वो पूछताछ में कब शामिल होते है। जावेद अहमद सिद्दकी मध्य प्रदेश के रहने वाले है इसके साथ ही उसका पुराना आपरा/धिक रिकॉर्ड है। ये मामला जावेद सिद्दकी की 9 कंपनियों से जुड़ा है ये कंपनिया शिक्षा, सॉफ्टवेयर, निवेश और ऊर्जा क्षेत्रों से थी जावेद के खिलाफ मनी स्कीम घोटाले का भी केस दर्ज हुआ था पुलिस ने बताया सिद्दकी को सम/न जारी करने एक व्यापक जांच का हिस्सा है जो पिछले हफ्तें लाल किले के पास हुए विस्फोट की चल रही जांच से जुडी है।

पुलिस का मानना है वि/स्फो/ट से जुडें कई संदि/ग्धों का विश्वविद्यालय से संबंध रहा है जिसको लेकर जांच जारी है. वही यूनिर्वसिटी में CID की टीम जांच के लिए पहुंच चुकी है। इसके साथ ही अल फलाह यूनिर्वसिटी में CIA की परमानेंट तैनाती भी की गई है। यह टीम आने जाने वालों की चेंकिंग कर रही हैं सभी का हिसाब रखा जा रहा है। साथ ही कश्मीरी छात्रों और रेजिडेंट्स से पूछताछ जारी है। फरीदाबाद पुलिस ने 2,000 से ज्यादा किरायेदारों से पूछताछ की है। वही अब यूनिर्वसिटी के काम करने वाले कामगार भी जाने लगें हैं। इनसे भी एंजेसिंया पूछताछ कर रही है।