कल बुधवार, 28 जनवरी को महाराष्ट्र के बारामती में हुए प्लेन क्रैश हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार का अचानक निधन हो गया. सुबह 8. 45 पर उनका चार्टेड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण विमान हादसे में औऱ उनके असामयिक निधन ने पूरे प्रदेश को शोक में डुबो दिया है। बतादें विमान में बैठे सभी 5 लोगों की मौत हो गई।
यह हादसा लैंडिंग की कोशिश करते वक्त हुआ और चार्टर्ड प्लेन के अंदर बैठे अजित पवार, पायलट कैप्टन सुमित कपूर, को-पायलट शांभवी पाठक, फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली और पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर विदीप जाधव की मौत हो गई.
अजित पवार का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे उनके राजनीतिक गढ़ बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. लोगों को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए अजित पवार के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए विद्या प्रतिष्ठान मैदान में रखा गया है. बुधवार देर रात से ही यहां कार्यकर्ताओं और आम जनता का तांता लगा हुआ है। अपने चहेते नेता की एक झलक पाने के लिए लोग भावुक होकर “अजित दादा अमर रहें” के नारे लगा रहे हैं। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शोक की लहर पूरे देेश में फैल गई है। सभी नेताओं ने उनकी मौत पर दुख व्यक्त किया है।
अजित पवार के अंतिम संस्कार में देश और राज्य के कई बड़े नेता शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और कैबिनेट के सभी मंत्री विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में उनके अंतिम दर्शन के लिए शामिल होगे।
Top Tags