Breaking News:पंजाब में बम की धमकी को लेकर नई चिंता पैदा हो गई है। बता दें कि सुबह-सुबह लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब के कोर्टों को बम धमकी मिलने के बाद अब स्कूलों को भी निशाना बनाया गया है।
मोगा जिले के दो प्राइवेट स्कूलों को ब/म धम/की मिलने के बाद तुरंत एहतियात के तौर पर खाली करवा दिया गया।
मेहरबानपुरा गांव स्थित सरकारी स्कूल के आधिकारिक ई-मेल पर धमकी भरा संदेश आया. ई-मेल में साफ लिखा था कि स्कूल में राष्ट्रगान गाना बंद किया जाए
वरना गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे. इस धमकी ने स्कूल प्रशासन और आसपास के लोगों को डरा दिया.
घटना उस समय हुई जब स्कूल में बच्चों की संख्या सामान्य से कम थी. इसके बावजूद धमकी की खबर मिलते ही छात्रों और शिक्षकों में घबराहट फैल गई.
अभिभावकों को तुरंत सूचना दी गई और कई बच्चों को घर भेज दिया गया.
स्कूलों में जांच के लिए पहुंची पुलिस
जानकारी के अनुसार, धमकी मिलने के तुरंत बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कूल परिसर की पूरी सुरक्षा जांच की और मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी।
अधिकारियों का कहना है कि धमकी भेजने वाले की पहचान के प्रयास जारी हैं।
Top Tags