एक्टर सुशांत राजपूत के जीजा..OP सिंह बने हरियाणा के कार्यवाहक DGP

IPS वाई पूरन कुमार सुसा/इड केस में हरियाणा सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। हरियाणा सरकार ने ओपी सिंह को राज्य का कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। मौजूदा डीजीपी शत्रुजीत कपूर के अवकाश पर भेजे जाने के बाद यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। ओपी सिंह को एक अनुभवी और सख्त पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उनकी नियुक्ति को लेकर पुलिस विभाग और प्रशासनिक हलकों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी जा रही है। ओम प्रकाश सिंह बॉलीवुड के मशहूर दिवंगत एक्टर सुशांत राजपूत के जीजा हैं और मूल रूप से बिहार के मधुबनी से रहने वाले हैं.

 

ओम प्रकाश सिंह  31 दिसंबर 2025 को रिटायर हो जाएंगे

 

सरकार ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया है। सरकार ने उनकी ओपी सिंह को कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया है। जानकारी के अनुसार, इससे पहले, ओम प्रकाश सिंह वर्तमान में हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन, पंचकूला के प्रबंध निदेशक, एफएसएल मधुबन के निदेशक और हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSBNCB) के महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे. वे अपने पेशेवर कौशल, अनुशासन और प्रशासनिक दक्षता के लिए जाने जाते हैं. राज्यपाल की और से आदेशों में कहा गया है कि यह निर्णय पूर्व डीजीपी शत्रुजीत सिंह कपूर (आईपीएस 1990) की अवकाश अवधि के दौरान लिया गया है ताकि विभागीय कार्यों में किसी प्रकार की रुका/वट न आए. वहीं हरियाणा पुलिस के नए कार्यवाहक डीजीपी ओम प्रकाश सिंह  31 दिसंबर 2025 को रिटायर हो जाएंगे.