नया गांव, मोहाली 5 फरवरी: जिला प्रशासन के निर्देशों और माननीय हाई कोर्ट के आदेशों की पालना में चल रही अवैध कब्जों/निर्माण हटाने की मुहिम के तहत
म्यूनिसिपल काउंसिल (एम.सी.) नया गांव द्वारा दूसरे दिन (कल) भी म्यूनिसिपल क्षेत्र में गैरकानूनी निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
इस दौरान विशेष ध्यान सुखना झील के कांसल कैचमेंट क्षेत्र पर केंद्रित रहा।
दूसरे दिन की कार्रवाई एम.सी. नया गांव के अधिकारियों की निगरानी में की गई,
जिसमें ई.ओ., ए.एम.ई., सेनेटरी इंस्पेक्टर, जनरल इंस्पेक्टर और फील्ड स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मुहिम को शांतिपूर्ण ढंग से अंजाम देने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया।
एस.एच.ओ. नया गांव अपने पुलिस कर्मियों सहित मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए।
मुहिम के दौरान माननीय हाई कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन कर बनाए गए गैरकानूनी कब्जों और ढांचों को पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील एवं प्रतिबंधित क्षेत्रों से हटाया गया।
ये क्षेत्र कांसल कैचमेंट और फ्लडप्लेन जोन में आते हैं, जो प्राकृतिक निकासी प्रणाली को बनाए रखने और सुखना झील के पर्यावरणीय स्वास्थ्य की रक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Top Tags