दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने जीत का झंडा फहरा दिया है, डूसू अध्यक्ष पद पर आर्यन मान ने जीत दर्ज की। सचिव और संयुक्त सचिव पद भी एबीवीपी की झोली में गया है,दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में RSS से जुड़े संगठन ABVP ने बड़ी जीत हासिल की है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अध्यक्ष पद समेत तीन सीटों पर कब्जा जमाया. शुक्रवार (19 सितंबर) को आए नतीजों में कांग्रेस के भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने सिर्फ उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया.बतादें दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) 2025 चुनाव का आयोजन गुरुवार, 18 सितंबर को हुआ। इस बार 39.45 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। जिसमें 1,33,412 में से 52,635 वोट डाले गए।अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आर्यन मान, सचिव पद पर कुणाल चौधरी और संयुक्त सचिव पद पर दीपिका झा ने जीत दर्ज की. वहीं उपाध्यक्ष पद पर उम्मीदवार गोविंद तंवर को हार का सामना करना पड़ा.
अध्यक्ष: आर्यन मान- 28841 वोट
उपाध्यक्ष: गोविंद तंवर- 20547 वोट
सचिव: कुणाल चौधरी- 23779 वोट
संयुक्त सचिव: दीपिका झा- 21825 वोट
2024 में क्या रहा था रिजल्ट?
2024 के दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में NSUI ने अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद क/ब्जा जमाया था. रौनक खत्री अध्यक्ष बने थे और और लोकेश चौधरी संयुक्त सचिव पद पर जीते थे. वहीं ABVP के भानु प्रताप ने उपाध्यक्ष और मित्रविंदा करणवाल ने सचिव पद पर जीत दर्ज की.
जाने किसके सिर पर सजा ताज 2025 में ?
संयुक्त सचिव: दीपिका झा- 21825 वोट
दीपिका झा मूलतः बिहार की रहने वाली है। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कॉलेज से स्नातक किया है। वर्तमान में बौद्ध अध्ययन विभाग की छात्रा हैं। दीपिका ने एबीवीपी के प्रकल्प स्टूडेंट्स फॉर सेवा में सक्रिय सहभागिता निभाई है तथा बस्ती की पाठशाला, ऋतुमति अभियान आदि के माध्यम से छात्रों के नेतृत्व में सामाजिक परिवर्तन की गतिविधियों में सक्रिय हैं।
सचिव: कुणाल चौधरी- 23779 वोट
कुणाल चौधरी मूलतः दिल्ली के रहने वाले हैं। पीजीडीएवी कॉलेज से स्नातक किया है। 2023 में पीजीडीएवी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए, अपने कॉलेज बुनियादी ढांचे के विकास के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण लड़ाई लड़ी। वर्तमान में बौद्ध अध्ययन विभाग में परास्नातक के छात्र है। कुणाल चौधरी गत वर्षों से स्टूडेंट एक्टिविज्म में सक्रिय भूमिका निभाते हुए छात्रों की आवाज को मुखरता दी है।
अध्यक्ष: आर्यन मान- 28841 वोट
आर्यन मान हरियाणा के बहादुरगढ़ से हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हंसराज कॉलेज से स्नातक किया है। वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय से लाइब्रेरी साइंस के छात्र हैं। उनकी विशेष रुचि खेलों में रही है और फुटबॉल के खिलाड़ी हैं। आर्यन मान ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एबीवीपी के फीस वृद्धि के विरोध, बुनियादी ढांचे के विकास आदि को लेकर हुए आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई है। रिपोर्ट न्यूज पीडिया24
Top Tags