अबू धाबी का BAPS हिंदू मंदिर अस्थायी रुप से बंद” मंदिर में शांतिपूर्ण प्रार्थना जारी

अमेरिका ईजराइल और ईरान के युद्ध का असर अब धार्मिक स्थलों पर भी पडने लगा है।

संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में स्थित BAPS हिंदू मंदिर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

मंदिर प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार मंदिर अगले आदेश तक श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए बंद रहेगा।

बताया गया है कि फिलहाल यह आदेश 9 मार्च 2026 तक लागू रहेगा। इस दौरान आम श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

हालांकि मंदिर में रहने वाले स्वामी और संत नियमित रूप से मंदिर के भीतर प्रार्थना और पूजा-अर्चना करते रहेंगे।

मंदिर प्रशासन का कहना है कि इस दौरान वे देश और दुनिया में शांति, सुरक्षा और सभी लोगों के कल्याण के लिए विशेष प्रार्थना करेंगे।

मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान मंदिर से जुड़े अपडेट्स के लिए आधिकारिक सूचना का इंतजार करें।