चंडीगढ़, 15 दिसंबर — हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि आजादी के आंदोलन में भी मीडिया की अहम् भूमिका रही है। आज सूचना के अनेक माध्यम हैं, लेकिन फिर भी लोगों का प्रिंट मीडिया पर विश्वास है, यह विश्वास ही प्रिंट मीडिया की सबसे बड़ी पूंजी है। स्वास्थ्य मंत्री आज चंडीगढ़ में “द कन्फेडरशन ऑफ़ न्यूज़ पेपर एंड न्यूज़ एजेंसी एम्पलॉयज” ऑर्गेनाइजेशन की “ऑल इंडिया मीडिया मीट” में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थी। उन्होंने मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में प्रिंट मीडिया ने सत्ता से प्रश्न पूछने का साहस किया और जनता की आवाज़ बनकर खड़ा हुआ।
Top Tags