“AAP ने तरनतारन उपचुनाव में बढ़त बनाई, भाजपा-कांग्रेस पीछे

तरनतारन उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। आज पता चल जाएगा किसे मिलेगा तरनतारन  का ताज, सुबह से ही मतगणना शुरू हो गई है। उपचुनाव में 60.95 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस उपचुनाव में 15 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। तरनतारन उपचुनाव में सभी के लिए जीत बहुत मायने रखती है क्योंकि इस जीत को राजनीतिक पार्टियां फरवरी 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर अपना परफार्मेंस टेस्ट समझकर मैदान में उतरी हैं। पंजाब के तरनतारन में भाजपा ने आम आदमी पार्टी के हरमीत सिंह संधू और कांग्रेस उम्मीदवार करणबीर सिंह बुर्ज के खिलाफ हरजीत सिंह संधू को मैदान में उतारा है।  इसके साथ ही वारिसपंजाब दे के प्रत्याशी मंदीप सिंह के बीच प्रमुख मुकाबला है।

रुझान आम आदमी पार्टी के तरफ

आप बाकि पार्टीयों से आगे चल रही है। अभी तक के रुझान इस तरह मिल रहें है-

आप-हरमीत सिंह संधू-40169
वारिस पंजाब- मनदीप सिंह-18315
शिअद-सुखविंदर कौर रंधावा-28852
कांग्रेस-कर्णबीर सिंह बुर्ज-14010
बीजेपी- हरजीत सिंह संधू-5762
नोटा-573

वहीं आप की जीत तय होने के साथ ही कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

11 नवंबर को मतगणना सुबह 8 बजे से इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शुरू हुई थी. इसके साथ ही मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी यह सीट AAP विधायक कश्मीर सिंह सोहल के जून में निध/न के बाद खाली हुई थी. यह उपचुनाव पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सत्तारूढ़ AAP के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा माना जा रहा है. बतादें AAP ने मार्च 2022 में सत्ता में आने के बाद से राज्य में हुए छह उपचुनावों में से पांच में जीत हासिल की है.