AAP विधायक “हरमीत पठानमाजरा” पुलिस हिरासत से फरार

AAP विधायक हरमीत पठानमाजरा पुलिस की हिरासत से फरार हो गए हैं, बता दें कि आप विधायक हरमीत पठानमाजरा को पुलिस गिरफ्तार कर लोकल थाने ले जा रही थी. दावा है कि विधायक हरमीत ने और उनके साथियों ने पुलिस पर गोली चलाई और मौके से फरार हो गए। इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।  हरमीत पठानमाजरा पंजाब के संनौर से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं. हरमीत सिंह पठानमाजरा को मंगलवार को हरियाणा की पटियाला पुलिस ने रे/प के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के कुछ ही समय में वह पुलिस के गिरफ्त से फरार हो गए,

जानकारी के अनुसार, पटियाला पुलिस ने आज हरियाणा के करनाल से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी इसलिए की गई क्योंकि पठानमाजरा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।  पठानमाजरा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस ने धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है।

बाढ़ को लेकर सरकार पर उठाए थे सवाल

आरोपी विधायक हरमीत सिंह पहले शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस जैसी पार्टियों से जुड़े रहे हैं. उन्होंने सिंचाई विभाग के मुख्य अधिकारी कृष्ण कुमार को पंजाब में बाढ़ के लिए जिम्मेदार ठहराया था। बाढ़ को लेकर अपनी ही पार्टी की सरकार पर हमला करने के साथ ही उन्होंने अपने सन्नौर क्षेत्र की बाढ़ संबंधी समस्याओं और नदी की सफाई के मुद्दों को लेकर अधिकारियों और सरकार की कड़ी आलोचना की थी। केंद्रीय नेतृत्व पर सवाल उठाने वाले आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पर बला/त्का/र का मामला भी दर्ज किया गया है. इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पठानमाजरा पर बलात्कार, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. रिपोर्ट न्यूज पीडिया24