“नशा मुक्त पंजाब” के लिए आम आदमी पार्टी का अभियान

पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए आम आदमी पार्टी लगातार प्रयास कर रही है, इसको लेकर कई अभियान भी चलाए गए है। वही आज मोगा में आम आदमी पार्टी की एक विशाल रैली मोगा में निकाली जाएगी । मुख्यमंत्री भगवंत मान इस रैली में शामिल होगे । रविवार को मुख्यमंत्री मान बिमार हो गए थे और मोहाली अस्पताल में भर्ती किए गए थे। जिसके बाद उनके हालत में सुधार को देखते हुए थोड़ी देर में वह डिस्चार्ज हो सकते है और मोगा रैली में शामिल होगे ।

 

CM मान ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए लिखा “आम आदमी पार्टी की तरफ से आज मोगा के पासकिल्ली चाहलां गांव में एक विशाल रैली की जा रही हैो । दोस्तों, मिलते हैं।” वही मोगा में होने वाली रैली को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल संबोधीत करेंगे। युद्ध नशा विरुद्द मुहिम के शानदार सफलता के बाद अब इसके दूसरे फेज को सफलता पूर्वक लागू करने को लेकर यह रैली की जा रही है। इस रैली में नियुक्त किए गए पहरेदारों और निगरानी कमेटियों के सदस्यों को अगली रणनिती से रुबरु किया जाएगा और उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी जाएगी।