यह खबर खासतौर पर दिल्लीवासियों के लिए है जहां आधार कार्ड को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. दिल्ली नगर निगम ने फैसला किया है कि लोगों की प्रॉपर्टी ID को आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा. दिल्ली नगर निगम (MCD) ने फैसला किया है कि शहर की सभी संपत्तियों के यूनिक प्रॉपर्टी आइडेंटिफिकेशन कोड (UPIC) को अब आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा। अब संपत्ति के लिए लोगों को दिए गए यूनिक प्रॉपर्टी आइडेंटिफिकेशन कोड (UPIC) को आधार कार्ड से लिंक करने पर सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि लोग आधार कार्ड से ही अपने हाउस टैक्स की पेमेंट कर सकेंगे.
नगर निगम अफसरों ने बताया कि इसी साल प्रॉपर्टी ID को आधार कार्ड से लिंक करके नया सिस्टम लागू कर दिया जाएगा. राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) से ऐसा करने की परमिशन दिल्ली सरकार को मिल गई है. जनवरी के दूसरे सप्ताह में MCD के अधिकारियों की दिल्ली सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक होगी, जिसमें आधार और प्रॉपर्टी ID को लिंक करने के लिए अधिसूचना जारी करने का प्रस्ताव दिया जाएगा.
आधार-प्रॉपर्टी ID लिंकिंग के फायदे यह होगे कि इस नए सिस्टम का लाभ दोनों प्रकार की संपत्तियों रिहायशी और कमर्शियल पर लागू होगा। लिंकिंग के बाद नागरिक निगम की वेबसाइट mcdonline.nic.in/portal पर जाकर अपने आधार नंबर के माध्यम से अपनी प्रॉपर्टी डिटेल देख सकेंगे और बहुत सारे फायदे पा सकेगे।
Top Tags