“न/शे की लत से बाहर निकलकर बनेगा नया पंजाब: स्वास्थ्य मंत्री”

 मोहाली, 5 सितंबर :पंजाब सरकार द्वारा न/शे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “युद्ध न/शों के वि/रुद्ध” को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में बड़ी सफलता मिल रही है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि यह अभियान न सिर्फ तस्क/रों पर शिकं/जा कस रहा है, बल्कि न/शे की लत से जूझ रहे युवाओं का मुफ्त इलाज और पुनर्वास भी कर रहा है। डॉ. सिंह ने कहा कि अब न/शा छोड़ चुके युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रेरक की भूमिका दी जाएगी ताकि वे अन्य युवाओं को भी न/शा मुक्ति के लिए प्रेरित कर सकें। मोहाली के सेक्टर-66 स्थित न/शा मुक्ति केंद्र का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि यहां 55 युवक इलाज के लिए दाखिल हैं, जबकि पहले केवल 5-10 ही होते थे। सरकार द्वारा यहां मोबाइल रिपेयरिंग, कंप्यूटर, प्लंबर, फिटर जैसे कौशल प्रशिक्षण कोर्स मुफ्त में करवाए जा रहे हैं ताकि युवा आत्मनिर्भर बन सकें। साथ ही जल्द ही स्व-रोजगार के लिए ऋण योजनाएं भी शुरू की जाएंगी, जिसमें सीड मनी और सब्सिडी दी जाएगी। महिलाओं और नाबालिगों के लिए अलग से उपचार की व्यवस्था भी की जा रही है।

मंत्री डॉ. बलवीर सिंह ने रूस से नौकरी छोड़कर आए एक पिता का ज़िक्र करते हुए कहा कि यदि हम बच्चों को सही माहौल दें, तो वे भी जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं। इस मौके पर इलाजरत युवाओं को स्वच्छता किट और प्रेरणादायक टी-शर्ट भी वितरित की गईं। पांच युवाओं को उनके सफल पुनर्वास के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त कोमल मित्तल, ADC सोनम चौधरी, OSD शालीन मित्रा, SP (जांच) सौरव जिंदल समेत अन्य अधिकारी व स्टाफ मौजूद रहा।