अमृतसर जा रही टूरिस्ट बस में आज जीरकपुर फ्लाईओवर पर आ/ग लगी। बस में करीब 30 लोग सवार थे। इस घटना के कारण फ्लाईओवर पर लगभग आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। दरअसल, आगरा से अमृतसर जा रही टूरिस्ट बस में आज जीरकपुर फ्लाईओवर में आ/ग लगी। आ/ग लगने से हड़/कंप मच गया जानकारी के मुताबितजैसे ही बस में धुआं और आ/ग की लपटें उठी आसपास के लोगों ने तुरंत ही दमकल विभाग को सूचित कर दिया औऱ कड़ी मशक्क/त के बाद आग पर काबू पाया लिया गया। मौके पर ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने मौके पर पहुचंकर ट्रैफिक कंट्रोल किया ताकि सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित न हो।
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार जब बस डेराबस्सी के पास सिंघपुरा पुल के नजदीक पहुंची तो ड्राइवर को लगा कि बस में आ/ग लगी है, क्योंकि इंजन से धुआं उठ रहा था। सुबह के करीब पांच बजे का समय था और अधिकतर यात्री सो रहे थे। ड्राइवर ने बिना कोई दह/शत फैलाए बस को फ्लाईओवर के किनारे रोक दिया। इसके बाद उसने तुरंत सभी यात्रियों को उनके सामान सहित नीचे उतार लिया।
इसके बाद बस ड्राइवर ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर विभाग की टीमें करीब 5.22 पर कॉल मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंचीं। लेकिन आग बहुत तेज थी। इस दौरान डेराबस्सी और जीरकपुर से दो और फायर टेंडर मंगवाए गए और पौने घंटे में आ/ग पर काबू पाया गया ।वही घटना को लेकर जाचं अधिकारियों का कहना है कि पुलिस और फायर विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार हादसे में कोई जा/नी नुक/सान नही हुआ है.
Top Tags