मोहाली, 27 फरवरी, 2026: अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) सोनम चौधरी ने आज जिला प्रशासनिक परिसर में खरड़, माजरी और डेराबस्सी के 52 नव-निर्वाचित ब्लॉक समिति सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वे चुनावों के दौरान रही गुटबाजी को भुलाकर गांवों के विकास और जनकल्याण के लिए एकजुट होकर कार्य करें। समारोह के दौरान सदस्यों ने संवैधानिक दायरे में रहकर ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ ली।
इस अवसर पर विधायक डेराबस्सी कुलजीत सिंह रंधावा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नव-निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि ब्लॉक समिति गांव स्तर पर विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि सदस्य पार्टीबाजी से ऊपर उठकर बिना किसी भेदभाव के शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों में कार्य करें।
इस अवसर पर डी डी पी ओ मोहाली परमबीर कौर, बी डी पी ओ खरड़ महिकमीत सिंह तथा बी डी पी ओ माजरी राजविंदर सिंह भी उपस्थित रहे। अंत में नव-निर्वाचित सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया।
Top Tags