मोहाली, 29 दिसंबर: गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नौवीं नेशनल गतका चैंपियनशिप गुरुद्वारा ईश्वर प्रकाश रतवाड़ा साहिब, चंडीगढ़–मोहाली में 28 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है। इसके उद्घाटन समारोह में कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सोंद और सांसद (लोकसभा) मालविंदर सिंह कंग ने बाबा लखवीर सिंह के साथ संयुक्त रूप से भाग लिया।
इस अवसर पर तरुनप्रीत सिंह सोंद ने जहां प्रतिभागियों को बधाई दी, वहीं पंजाब गतका एसोसिएशन को दो लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की भी घोषणा की। लोकसभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि गतका सिखों की एक पारंपरिक खेल विधा है और यह गर्व की बात है कि यह चैंपियनशिप श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहादत पर्व को समर्पित करके आयोजित की जा रही है। उन्होंने इस खेल को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग देने का भी आश्वासन दिया।
इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों में जी.पी. सिंह (पूर्व विधायक), स. जसवंत सिंह (निदेशक, गुरु गोबिंद सिंह विद्या मंदिर), इंद्रजीत सिंह रंधावा, एन.एस. ठाकुर (सचिव, चंडीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन), बाबा हरभजन सिंह जी, बाबा श्रीमान जी, बाबा सुखविंदर सिंह जी, देविंदर सिंह जुगनी (उपाध्यक्ष, पंजाब गतका एसोसिएशन), रघुबीर सिंह देहलौं, जगकिरण कौर वड़ैच, रजिंदर सिंह तूर, राजवीर सिंह (चंडीगढ़), जसविंदर सिंह पाबला, हरमनजोत सिंह (खरड़), अकविंदर सिंह गोसल, जगतार सिंह जग्गी, अमरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
Top Tags