चंडीगढ़, 13 फरवरी 2026: मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार सीनियर नागरिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान को यकीनी बनाने के उदेश्य से ज़मीनी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के द्वारा उनकी भलाई के प्रति अपनी वचनबद्धता को लगातार ओर मज़बूत कर रही है।‘साढ़े बुजुर्ग साढ़ा मान’ मुहिम सूबा स्तरीय पहुंच के विवरन सांझा करते सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डा.बलजीत कौर ने कहा कि यह पहलकदमी पंजाब की बुज़ुर्ग आबादी का सम्मान और सहायता करने प्रति राज्य सरकार की जन- समर्थकीय पहुंच को दर्शाती है।
मंत्री डा.बलजीत कौर ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार सीनियर नागरिकों को समाज की कीमती संपत्ति मानती है और उनके सेहत, सुरक्षा और मान- सम्मान को यकीनी बनाने के लिए ज़मीनी स्तर पर प्रभावी और लोक- केंद्रित कदम उठा रही है।।‘साढ़े बुजुर्ग साढ़ा मान’के अंतर्गत, अब तक लगभग 9,000 सीनियर नागरिक रजिस्टर्ड हुए है और उनको राज्य भर में लगाए गए जि़ला-अनुसार स्वास्थ्य कैंपों से सीधे तौर पर लाभ मिला है।
राज्य भर के परिवारों से अपील करते मंत्री डा. बलजीत कौर ने कहा कि मैं परिवारों से अपील करती हूं कि वह अपने बुज़ुर्गों को इन सेहत कैंपों में लेकर आए, जिससे अधिक से अधिक सीनियर नागरिक पंजाब सरकार की भलाई पहलकदमियों का लाभ उठा सकें। बताने योग्य है कि सीनियर नागरिकों की सेहत और तंदरुस्ती को यकीनी बनाना भगवंत मान सरकार की जनतक सेवा प्रति वचनबद्धता को दर्शाता है।
Top Tags