8 साल के रणवीर ने “AI क्षेत्र” में बढ़ाया मान..स्पीकर कुलतार सिंह ने दिया बधाई

चंडीगढ़, 23 फरवरी 2026: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने 8 वर्षीय छात्र रणवीर सिंह सचदेवा को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीकों में योगदान के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ईश्वर उन्हें जीवन में ऊंचाइयों तक पहुंचाए।

स्पीकर ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और यदि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले तो देश निश्चित रूप से प्रगति करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे सिख समुदाय को रणवीर सिंह सचदेवा पर गर्व है।

India AI Impact Summit में भाग लेते हुए छात्र रणवीर सिंह सचदेवा ने कहा कि वे प्राचीन भारतीय दर्शन को आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीकों से जोड़ रहे हैं। उनका मानना है कि आने वाले समय में दुनिया इसे अपनाएगी। उन्होंने कहा कि वे AI आधारित तकनीकों के क्षेत्र में योगदान देना चाहते हैं, क्योंकि इससे भारत की जीडीपी वृद्धि में भी महत्वपूर्ण योगदान होगा।