चंडीगढ़, 12 मार्च: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू किए गए निर्णायक “गैंगस्ट्रान ते वार” अभियान के 51वें दिन पंजाब पुलिस ने गुरुवार को पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों से जुड़े चिन्हित स्थानों पर 505 छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, “गैंगस्ट्रान ते वार” अभियान जिसका उद्देश्य पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाना है— 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक Gaurav Yadav द्वारा शुरू किया गया था। राज्य के सभी जिलों की पुलिस टीमें एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के साथ लगातार विशेष अभियान चला रही हैं।
अभियान के 51वें दिन पुलिस टीमों ने 219 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 7 हथियार बरामद किए। अभियान की शुरुआत से अब तक कुल 14,099 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। इसके अलावा 80 व्यक्तियों के खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई, जबकि 115 लोगों को पूछताछ और सत्यापन के बाद रिहा कर दिया गया। इस दौरान पुलिस ने 3 घोषित अपराधियों (Proclaimed Offenders) को भी गिरफ्तार किया।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे गैंगस्टरों और वांछित अपराधियों से जुड़ी जानकारी या किसी भी आपराधिक गतिविधि के बारे में एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुमनाम रूप से जानकारी दे सकते हैं।
इस बीच, पुलिस ने न/शे के खिलाफ जारी अभियान “युद्ध न/शियां विरुद्ध” के 376वें दिन भी कार्रवाई जारी रखी। गुरुवार को 83 न/शा तस्क/रों को गिर/फ्तार किया गया और उनके पास से 330 ग्राम हेरोइन, 25 किलोग्राम पोस्त भूसी, 514 नशी/ली गोलियां/कैप्सूल और 5,800 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई।
इस अभियान के तहत अब तक 376 दिनों में कुल 53,270 न/शा तस्क/रों को गिर/फ्तार किया जा चुका है। साथ ही न/शा मुक्ति अभियान के तहत आज 23 लोगों को डि-एडिक्शन और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया गया।
Top Tags