पंजाब में गुरुदासपुर के स्कूल में 5 फिट भरा पानी

देश में होने वाली भारी बारिश ने तह/लका मचाया हुआ हैं,इसके साथ ही पंजाब में लगातार बारिश होने से नदियां उफान पर हैं, आज बुधवार को पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, फिरोजपुर और फाजिल्का में डैमों से पानी छोड़ने के कारण बाढ़ आ गई है। बाढ़ ने पंजाब के एक विद्यालय को अपने आ/गोश में ले लिया आपको बतादें गुरदासपुर के डबुरी स्थित नवोदय विद्यालय में 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स और टीचर्स बाढ़ में फंस गए हैं। नवोदय स्कूल के ग्राउंड फ्लोर पर 5 फीट पानी भर गया है जिसके वजह से बच्चों को फर्स्ट फ्लोर पर रखा गया है। सभी को सुरक्षित निकालने का प्रयास लगातार जारी है। विद्यालय के अंदर और बाहर कई फुट तक पानी भर गया है, जिससे स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस वजह से पेरेंट्स परेशान है। बताया जा रहा है कि नावों के जरिए बच्चों को रेस्क्यू किया जाएगा। डीसी दलविंदर जीत सिंह ने बताया कि सुबह प्रिंसिपल ने प्रशासन से संपर्क किया था। बसें भेजी गई, लेकिन जलभराव था।

स्टूडेंट्स और टीचर्स को निकालने के लिए NDRF और सेना की टीमें भेजी गई हैं। राज्य में भारी बारिश के चलते आज ही सभी स्कूलों को 30 अगस्त तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं,पंजाब के गुरदासपुर के पास सीमा पार पाकिस्तान स्थित करतारपुर कॉरिडोर में हालात खराब हो गए। भारी बारिश के चलते  रावी नदी में बाढ़ के चलते करतारपुर साहिब कॉरिडोर में भी 7 फीट तक पानी भर गया है। डेरा बाब नानक गुरुद्वारा परिसर पूरी तरह पानी में डूब गया है। बताया गया कि धूसी बांध टूटने की वजह से पूरे इलाके में बाढ़ आ गया है.. आपको बतादें करतारपुर कॉरिडोर 4.7 किलोमीटर लंबा एक रोड है जो भारत में डेरा बाबा नानक को पाकिस्तान में करतारपुर साहिब गुरुद्वारे से सीधे जोड़ता हैं, दूसरी तरफ, पंजाब के पठानकोट के माधोपुर हेडवर्क्स में सेना ने बाढ़ के पानी से घिरी एक जर्जर बिल्डिंग से 22 CRPF जवानों और 3 नागरिकों का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया।वही मौके पर पहुंची सेना ने बहादुरी दिखाते हुए रेस्क्यू के लिए सेना का हेलिकॉप्टर जर्जर बिल्डिंग की छत पर उतरा था। छत से उड़ान भरने के बाद ही बिल्डिंग का अगला हिस्सा पानी में समा गया। इसके बाद भी सेना ने जर्जर बिल्डिंग की छत पर फंसे सभी लोगों को बचाया। भारतीय सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो X पर शेयर किया है। रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24