श्री काशी विश्वनाथ धाम के आज 4 साल पूरे हो गए है। इस अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण की चौथी वर्षगांठ के पावन अवसर पर नमामि गंगे अभियान की ओर से गंगाद्वार से काशी विश्वनाथ और मां गंगा की भव्य आरती उतारी गई। इस आध्यात्मिक आयोजन के माध्यम से राष्ट्र की समृद्धि, जनकल्याण और पर्यावरण संरक्षण की कामना की गई। गंगाद्वार से बाबा विश्वनाथ को शीश नवाते हुए श्रद्धालुओं ने सनातन परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। प्रधानमंत्री मोदी ने 13 दिसंबर 2021 को श्री काशी विश्वनाथ धाम का उद्धाटन किया था जिसके बाद से लगातर 2 वर्षो में धार्मिक, सांस्कृतिक, शिक्षा, स्वास्थ और सुरक्षा से जुड़ी कई व्यवस्थाएं धाम का हिस्सा बनी हुई है।
वही धाम में इस समय बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इस मौके पर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है, इसके साथ ही 2024 में पहली बार काशीवासियों के लिए धाम में एक विशेष प्रवेश मार्ग की शुरुआत की गई, लोग अपने पहचान पत्र दिखा कर सुबह 4 से 5 और शाम 4 से 5 बजें के बीच बिना भीड़ के दर्शन कर सकते है। धाम में कई कलाकार अपने अपने करतब दिखा कर लोगो का मनोरंजन कर भी कर रहें है। कलाकरों ने भगवान शिव के ताडंव और औघड़ रुप को प्रस्तुत किया ।
Top Tags