‘गैंगस्टरन ते वार’ का 45वां दिन: पंजाब पुलिस ने की 400 रेड,126 गिर/फ्तार

चंडीगढ़, 6 मार्च:

मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann के निर्देशों पर शुरू किए गए ‘गैंगस्टरन ते वार’ अभियान के 45वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े चिन्हित स्थानों पर 400 रेड कीं। जानकारी के अनुसार, पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह अभियान 20 जनवरी 2026 को Gaurav Yadav द्वारा शुरू किया गया था। इस अभियान के तहत राज्य के सभी जिलों की पुलिस टीमों ने Anti-Gangster Task Force Punjab के साथ मिलकर विशेष ऑपरेशन चलाए।

अभियान के 45वें दिन पुलिस ने 126 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से पांच हथियार बरामद किए। अभियान शुरू होने के बाद से अब तक कुल 13,045 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। इसके अलावा पुलिस ने 64 लोगों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की, जबकि 55 लोगों को पूछताछ के बाद सत्यापन कर रिहा कर दिया गया। ऑपरेशन के दौरान तीन घोषित अपराधियों (PO) को भी गिरफ्तार किया गया।

पंजाब पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों से जुड़ी जानकारी गुप्त रूप से एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर साझा कर सकते हैं।

इसी दौरान, पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के 370वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए 97 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 551 ग्राम हेरोइन, 1.9 किलोग्राम अफीम, 435 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 28,850 रुपये ड्रग मनी बरामद की। इस अभियान के तहत 370 दिनों में कुल 52,428 नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। साथ ही नशामुक्ति अभियान के तहत आज 40 लोगों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया गया।