“गैंगस्टर-फ्री पंजाब की ओर 41वां कदम”अप/राधि/यों में मचा हड़कंप”

चंडीगढ़, 2 मार्च: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू किए गए निर्णायक अभियान ‘गैंगस्ट्रन ते वार’ के 41वें दिन पंजाब पुलिस ने सोमवार को राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े चिन्हित व मैप किए गए स्थानों पर 409 छापेमारी की।

जानकारी के अनुसार, पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान 20 जनवरी 2026 को गौरव यादव , डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब द्वारा शुरू किया गया था। सभी जिलों की पुलिस टीमों ने Anti-Gangster Task Force (एजीटीएफ) के साथ समन्वय कर राज्यभर में विशेष अभियान चलाया।

अभियान के 41वें दिन पुलिस टीमों ने 132 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से पांच हथियार बरामद किए। इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 12,335 हो चुकी है।

इसके अतिरिक्त, 71 व्यक्तियों के खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई, जबकि 116 व्यक्तियों को पूछताछ व सत्यापन के बाद रिहा कर दिया गया। अभियान के दौरान चार घोषित अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया गया।

जनता से अपील की गई है कि वे वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुमनाम रूप से साझा कर सकते हैं।

इस बीच, नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ के 366वें दिन पुलिस टीमों ने 92 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.2 किलोग्राम हेरोइन, 3 किलोग्राम अफीम, 11 किलोग्राम पोस्ता भूसी, 635 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 4,720 रुपये की ड्रग मनी बरामद की।