चंडीगढ़, 27 फरवरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू किए गए निर्णायक अभियान “गैंग्स्टरन ते वार” के 38वें दिन पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को राज्यभर में गैंग/स्टरों के सहयोगियों से जुड़े चिन्हित और मैप किए गए ठिकानों पर 515 छापेमारी की।
जानकारी के अनुसार, “गैंग्स्टरन ते वार” अभियान की शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) Gaurav Yadav द्वारा की गई थी। इस अभियान के तहत सभी जिलों की पुलिस टीमें एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) पंजाब के समन्वय से राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं। 38वें दिन की कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 184 व्यक्तियों को गिर/फ्तार किया और उनके कब्जे से चार हथियार बरामद किए। अभियान शुरू होने के बाद से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 11,800 तक पहुंच चुकी है।
इसके अलावा, 91 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 113 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद सत्यापन उपरांत रिहा कर दिया गया। अभियान के दौरान 12 घोषित अपराधियों (पीओ) को भी गिर/फ्तार किया गया।
आम जनता वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुमनाम रूप से दे सकती है। इसके अलावा, लोग अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं भी साझा कर सकते हैं।
Top Tags