हरियाणा में पहले IIT को मंजूरी: कैबिनेट मंत्री ने CM को दिया विजन डॉक्यूमेंट

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने मुख्यमंत्री सैनी  को एक विजन डॉक्यूमेंट सौंपा है। बतादें हरियाणा में पहले इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) के लिए केंद्र सरकार सैद्धांतिक मंजूरी दे चुकी है। इसके लिए 300 एकड़ जमीन चाहिए। अब कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने हिसार में जमीन देने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को सौपा है। कैबिनेट मंत्री गंगवा ने CM  सैनी को चिट्‌ठी लिखकर एक विजन डॉक्यूमेंट सौंपा।

डायरेक्टर ने DC को पत्र लिख कर जगह की मांग की थी

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (HRD) से निर्देश मिलने के बाद, हरियाणा के तकनीकी शिक्षा विभाग ने 8 महीने पहले IIT के लिए प्रयास शुरू किए थे। इसे लेकर विभाग के निदेशक ने प्रदेश के सभी DC को पत्र लिखकर जगह की मांग की थी। उन्होंने बताया इस परियोजना में 300 एकड़ भूमि अधिग्रहण की शर्त के कारण जमीन की समस्या आ रही है।

IIT की स्थापना होने से राजस्थान और पंजाब के युवाओं को भी मिलेगा लाभ

इसको लेकर मंत्री रणबीर गंगवा ने मुख्यमंत्री सैनी को एक विजन डॉक्यूमेंट प्रस्तुत करते हुए उन्होंने बताया कि हिसार में राजकीय पशुधन फार्म की लगभग 10 हजार एकड़ से अधिक खाली जगह है, जिसका अभी कोई उपयोग नहीं हो रहा । गंगवा ने सुझाव दिया कि इस अनुपयोगी भूमि पर IIT का निर्माण किया जा सकता है। मंत्री गंगवा ने बताया कि हिसार में IIT की स्थापना होने से इसका लाभ सीमावर्ती  राजस्थान और पंजाब के युवाओं को भी मिलेगा।