3 पाकिस्तानी नेताओं ने भारत को दी ध+मकी

पिछले दिनों सिंधु जल समझौते के निलंबन को लेकर 3 पाकिस्तानी नेताओं ने भारत के खिलाफ धमकी भरे बयान दिये .. इनमें आर्मी चीफ आसिम मुनीर ,प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो शामिल हैं….

 

आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने फ्लोरिडा के टाम्पा में कहा था…. “अगर भारत सिंधु नदी के पानी पर कोई बांध बनाता है तो पाकिस्तान उसे 10 मिसाइलों से उड़ा देगा”,,,,

 

इसके बाद पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने भारत को धमकी दिया …“पाकिस्तान की जनता ताकतवर हैं ,वह भारत से जंग भी लड़ सकती है और सभी 6 नदियां वापस भी ले सकती है”….

वहीं पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत को धमकी दी थी… “दुश्मन ने अगर पानी रोका तो पाकिस्तान आपको ऐसा सबक सिखायएगा , जिसे जिंदगीभऱ नहीं भूलेंगा”

 

वहीं मंगलवार को राजधानी इस्लामाबाद में हुए एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एकबार फिर भारत को धमकी देते हुए  कहा-

 

भारत पाकिस्तान से एक बूंद पानी भी नहीं छीन सकता उसने  हमें पानी रोकने की धमकी दी। अगर ऐसा करने की कोशिश की तो पाकिस्तान आपको ऐसा सबक सिखाएगा, जिसे जिंदगीभर नहीं भूलेंगे

 

शरीफ ने कहा कि भारत अगर पाकिस्तान की तरफ बहने वाला पानी रोकने की कोशिश करता है तो यह सिंधु जल संधि का उल्लंघन होगा। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि इसका जवाब निर्णायक तरीके से दिया जाएगा।

पाकिस्तानी पीएम ने कहा कि पानी पाकिस्तान की लाइफलाइन है और अंतरराष्ट्रीय समझौतों के तहत देश के अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

 

आपको बतादें भारत ने पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के दूसरे दिन 24 अप्रैल को पाकिस्तान के साथ 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोक दिया था। इस आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे…..