आज, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती के मौके पर किसान को सम्मान देने के लिए आज 23 दिसंबर को किसान दिवस मनाया जाता है। किसान दिवस के मौके पर देश ने एक बार फिर किसानों की आवाज बने महान नेता को याद किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने बेहतर खेती, किसानों की समृद्धि और समाज के वंचित वर्गों के कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया.
पीएम मोदी ने उनके योगदान को राष्ट्र निर्माण की नींव बताते हुए कहा कि देश उनके त्याग और संघर्ष को कभी भुला नहीं सकता । प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए अपने पोस्ट में चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि. उन्होंने समाज के वंचित वर्गों के कल्याण के साथ-साथ कृषि की प्रगति और किसानों की खुशहाली के लिए आजीवन काम किया. पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अमूल्य है और कृतज्ञ भारत उसे हमेशा स्मरण रखेगा.
चौधरी चरण सिंह जी ने अपना पूरा जीवन किसानों के समर्पित किया किसानो के उत्थान और विकास के लिए जीवन भर काम किया आज चौधऱी जी के प्रयासों के कारण किसान दिवस मनाया जा रहा है। केंद्र सरकार ने भी किसानों के सम्मान और विकास के लिए कई योजनाएं बनाई जिनके बारे में आप भी जानिए-
पीएम किसान सम्मान निधि
पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए बड़ी योजना है । इसके जरिए करोड़ों किसानों को लाभ मिल रहा है। जिसकी 21वीं किस्त 19 नवंबर बुधवार को 9 करोड़ किसानों के खाते में पीएम ने खुद ट्रांसफर की। पीएम किसान सम्मान निधि योजना को दुनिया की सबसे बड़े कैश ट्रांसफर योजनाओं में से एक माना जाता है। इस योजना के तहत पात्र किसानों के खाते में साल में 6000 रुपये भेजे जाते हैं।
पीएम किसान मान धन योजना
पीएम किसान मानधन योजना देश के छोटे और सीमांत किसानों के भविष्य के लिए केंद्र सरकार ने शुरुआत की। इस योजना का उद्देश्य बुढ़े किसानों यानी 60 की उम्र के बाद किसानों को पेंशन देकर आर्थिक सहायता देना है। किसान 18-40 की उम्र में इस योजना से जुड़ सकता है। योजना के अंतर्गत बहुत ही कम अंशदान(हर महीने 55 से 200 रुपये) देकर सुरक्षा हासिल की जा सकती है। योजना से जुड़े किसानों को 3000 रुपये की पेंशन मिलेगी।
किसान क्रेडिट कार्ड योजना
किसान क्रेडिट कार्ड योजना किसानों को सूदखोरों के जंजाल से बचाने के लिए शुरुआत की गई, जिसमें सस्ती ब्याज दर पर पैसा मुहैया कराने के लिए 1998 में किसान क्रेडिट कार्ड की शुरूआत हुई। इस कार्ड का इस्तेमाल कर किसान खेती से जुड़ी चीजें खरीद सकता है। किसान इस कार्ड के द्वारा सरकार से 1.5 फीसदी की छूट पर 3 लाख तक का लोन तुरंत ले सकता है।
पीएम फसल बीमा योजना
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 2 से 5 फीसदी प्रीमियम पर किसानों को फसल का नुकसान होने पर एवज बीमा दिया जाता है। इसके बाद का बाकी पैसा सरकार देगी। किसी कारण से फसल खराब होने पर किसानों की आय स्थिर बनाने में यह योजना काम की साबित हुई है। इस योजना के तहत किसानों को आर्थिक मदद देने की कोशिश की जाती है। इसके साथ ही, किसानों को नई तकनीक को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है।
पीएम धन धान्य कृषि योजना
प्रधानमंत्री धन धान्य योजना के तहत 1.7 करोड़ किसानों को फायदा मिला है। इस तरह बनाई गई है कि 36 योजनाओं का लाभ उन्हें एक साथ मिल पाए। इसके अंतर्गत 100 पिछड़े जिलों को आगे बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। योजना किसानों को फसल का स्टोरेज बढ़ाने के लिए प्रेरित करती है। साथ ही, इससे सिंचाई की सुविधा में बढ़ोतरी होती है।
Top Tags