मोहाली 19 मार्च: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत आज मोहाली हलके के विधायक श्री कुलवंत सिंह द्वारा 13वीं बस को हरी झंडी दिखाकर तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया गया। गुरुद्वारा नानक दरबार, सेक्टर-91, मोहाली से श्रद्धालुओं से भरी इस बस को रवाना करते हुए विधायक ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि यह यात्रा तीन दिन और दो रातों की होगी, जिसके बाद श्रद्धालु सुरक्षित रूप से वापस मोहाली पहुंचेंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा श्रद्धालुओं के आने-जाने और ठहरने की पूरी व्यवस्था की गई है। प्रत्येक बस के साथ एक मेडिकल विशेषज्ञ और गाइड की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाती है, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
इस मौके पर हलका कोऑर्डिनेटर एवं स्टेट अवार्डी श्री फूलराज सिंह ने कहा कि तीर्थ यात्रा को लेकर संगतों में भारी उत्साह है और लोग अपने रिश्तेदारों एवं दोस्तों को भी इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
इस दौरान हलका कोऑर्डिनेटर श्री फूलराज सिंह, सुरिंदर सिंह रोडा (सुहाना), अवतार सिंह (जनरल सेक्रेटरी, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-74), शेर सिंह (प्रधान, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-74), बलदेव सिंह कंग, अजमेर सिंह (सुहाना), गुरदेव सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरनाम सिंह, गुरमीत सिंह, निहाल सिंह विरक, गुरदीप सिंह टिवाणा, बचित्तर सिंह, अमरजीत सिंह, सुखवंत सिंह और जगदीश सिंह भी उपस्थित रहे।
Top Tags