दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के समय ट्रेनें हमेशा खचाखच भरी रहती हैं। इस मौके पर बिहार और उत्तर भारत की ओर बडी़ संख्या में लोग सफर करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने त्योहारों के सीजन में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी घोषणा की है, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि इस बार त्योहारों के दौरान 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। मंत्री ने कहा कि पिछले साल हमने 7,500 विशेष ट्रेनें चलाई थीं। इस साल हमने अपनी क्षमता बढ़ाई है और 12,000 विशेष ट्रेनों का लक्ष्य रखा है। इतनी बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेन से चलाने से लोगों को घर आने-जाने में आसानी होगी। ये स्पेशल ट्रेनें 1 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच चलाई जाएंगी.अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार का मकसद है कि हर यात्री सुरक्षित और आरामदायक तरीके से घर पहुंच सके. उन्होंने भरोसा दिलाया कि रेलवे डिमांड के हिसाब से तुरंत प्रतिक्रिया देगा वैष्णव ने कहा कि आज तक लगभग 10,000 विशेष ट्रेनों का नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि बाकी ट्रेनों की घोषणा मांग के अनुसार बढ़ाई जाएंगी। इनमें से 150 ट्रेनें पूरी तरह से अनरिजर्व्ड होंगी। जररूत पड़ने पर इन ट्रेनों को फौरन चालू कर दिया जाएगा
1 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
नई स्पेशल ट्रेनें 1 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलाई जाएंगी। बता दें कि इस बार दिवाली 20 अक्टूबर और छठ पर्व 25-28 अक्टूबर को पड़ रहा है। रेलवे के नियम के अनुसार 60 दिन पहले कई रूटों पर चलने वाली ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन विंडो खुल गई है।
टिकट बुकिंग के नियम
ट्रेन सफर की प्लानिंग कर लोगों के लिए ध्यान देने वाली बात है कि 1 अक्टूबर से रिजर्वेशन टिकट बुकिंग के नियम में फिर से बड़ा बदलाव करने वाली है. इस तारीख से किसी भी ट्रेन में स्लीपर, एससी और अन्य ऑनलाइन रिजर्व ट्रेन टिकट सिर्फ आधार लिंक्ड आईआरसीटीसी अकाउंट (Aadhaar Linked IRCTC Account) वाले ही बुक कर सकेंगे. बुकिंग शुरू होने पर पहले 15 मिनट में सिर्फ ऐसे यूजर को ऑनलाइन टिकट बुकिंग की अनुमति होगी. फिलहाल यह नियम सिर्फ तत्काल टिकट (Tatkal Booking) बकिंग पर लागू है, जो 1 जुलाई 2025 से जारी है.
अश्विनी वैष्णव ने यह भी बताया कि मालदा, नागपुर, कोटा, रांची, जयपुर, राजकोट, बीकानेर और अहमदाबाद सहित 29 रेलवे डिवीजन ने 95 फीसदी समय पालन सुनिश्चित किया है. उन्होंने कहा कि मंत्रालय पूरी मेहनत कर रहा है कि देश के सभी 70 डिवीज़नों में 100 फीसदी समयपालन सुनिश्चित किया जा सके, ताकि यात्रियों को त्योहारों में सुरक्षित और समय पर यात्रा का अनुभव मिल सके.
जाने कैसे पता करें स्पेशल ट्रेनों के बारे में?
IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप-सबसे भरोसेमंद स्रोत है जहाँ से आप स्पेशल ट्रेनों की जानकारी और टिकट बुकिंग कर सकते हैं.
भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट-यहां स्पेशल ट्रेन के शेड्यूल, रूट, टाइमिंग और उपलब्धता देखी जा सकती है.
रेलवे स्टेशन और रिजर्वेशन काउंटर-ट्रेनों की लिस्टिंग और सहायता के लिए.
ट्रेवल ऐप्स और न्यूज़ पोर्टल्स-टाइमिंग्स, रूट और ट्रैवल अपडेट्स के लिए। रिपोर्ट न्यूज पीडिया24
Top Tags