हिमाचल में 11 श्रद्धालुओं की लैंडस्लाइड से मौ/त

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर में भारी बारिश के बीच मणिमहेश यात्रा पर निकले 11 श्रद्धालुओं की लैंडस्लाइड में  मौ/त हो गई है। मृतकों में 3 पंजाब, 1 उत्तर प्रदेश और 5 चंबा के रहने वाले हैं। दो लोगों की अभी पहचान नहीं हुई है। अधिकारियों के अनुसार, लोगों की मौ/तें पहाड़ से पत्थर गिरने और ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई है। भरमौर में करीब 3 हजार मणिमहेश श्रद्धालु फंसे हैं, जिनका रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पिछले सप्ताह लैंडस्लाइड में 7 श्रद्धालुओं की मौ/त हुई थी। 9 ला/पता हो गए थे। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है. बीती रात को भी मंडी, ऊना, कुल्लू सहित अन्य जिलों में मूसलाधार बारिश हुई है. वहीं, मनाली, सिरमौर और कुल्लू जिले के निरमंड, आनी में स्कूल और अन्य सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं. वहीं, कुल्लू के आसपास करीब 9 स्कूलों में भी 29 अगस्त को छुट्टी घोषित की गई है. आनी में लैंडस्लाइड में एक घर द/ब गया है और दो महिलाएं लापता हैं. एक को बचाया गया है. जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे, पंडोह से आगे कैंची मोड़ और बनाला में बंद है. बीती रात को बनाला में फिर से लैंडस्लाइड हुआ है. कुल्लू के लिए मंडी से कटौला होते हुए आवाजाही हो रही है, लेकिन केवल छोटी गाड़ियों को एकतरफा भेजा जा रहा है.

लिप्पा गांव के पेजर खड्ड में आज सुबह फटा बादल

शुक्रवार को किन्नौर जिले के लिप्पा गांव के पेजर खड्ड में आज सुबह बादल फ/ट गया. अचानक आई बाढ़ से स्थानीय लोगों के सेब के बागों को नुक/सान पहुंचा है. इस दौरान नाले में आए तेज बहाव में जम्मू-कश्मीर के दो मजदूर हा/दसे का शि/कार हो गए.  हालांकि दोनों मजदूर किसी तरह स्वयं घटनास्थल से बाहर निकल आए. स्थानीय लोगों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत दोनों को रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार दिया और बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिकांग पियो के क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया गया.

चंबा में हालात ज्यादा चिंताजनक

प्राकृतिक आपदा से चंबा में ज्यादा परेशानी है और यहां पर मणिमहेश यात्रा पर गए 3 हजार से अधिक श्रद्धालु फंसे हुए हैं. चंबा से भरमौर तक का हाईवे बीच बीच में टूट गया है और यहां पर आवाजाही थम गई है. डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि चार हेलिकॉप्टर चंबा में तैनात किए गए हैं और मौसम पर उड़ान निर्भर करेगी.

भारी बारिश और भूस्खलन से मणिमहेश यात्रा में हजारों श्रद्धालु चंबा में फंसे

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा को सुरक्षा कारणों से स्थगित कर दिया है. चंबा से भरमौर तक का मार्ग क्षतिग्रस्त होने से हजारों श्रद्धालु चंबा में ही रुके हुए हैं. प्रशासन ने अब तक 11 श्रद्धालुओं की मौ/त की पुष्टि की है, जिनमें से 7 की मौ/त 24 अगस्त के बाद हुई है. इसके अलावा 8 श्रद्धालु घायल हैं और 9 लोग लापता बताए जा रहे हैं.सुंदरासी में फंसे लगभग 1500 श्रद्धालुओं को राहत दलों ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है. वहीं, डल झील, गौरीकुंड, धनछो और हरसर में कुल 188 लोग फंसे हुए हैं, जिनमें पुलिस, प्रशासन और लंगर कमेटी के सदस्य शामिल हैं. हालांकि सभी फिलहाल सुरक्षित बताए जा रहे हैं और प्रशासन जल्द ही उन्हें भरमौर तक पहुंचा सकता है. रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24