चंडीगढ़, 18 मार्च 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की सिंचाई व्यवस्था में किए गए ऐतिहासिक बदलाव पर प्रकाश डाला. उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने, महज़ चार सालों में, मौसमी नदियों से 10,000 क्यूसेक पानी निकालकर और टूटते-बिखरते नहर नेटवर्क को फिर से ज़िंदा करके, खेतों तक भाखड़ा नहर के बराबर पानी की सप्लाई सुनिश्चित की है
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक विस्तृत प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, पिछले चार सालों में सिंचाई के क्षेत्र में पंजाब सरकार द्वारा किए गए कार्यों का एक व्यापक ब्योरा पेश किया। मुख्यमंत्री ने कहा, “अप्रैल 2022 से अब तक नहरों की लाइनिंग, मरम्मत, आधुनिकीकरण और बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने पर ₹6,700 करोड़ खर्च किए गए हैं, जो पंजाब के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी राशि है।”
ज़मीनी स्तर पर किए गए विशाल कार्यों का विस्तृत ब्योरा देते हुए उन्होंने कहा, “हमने लगभग 13,000 किलोमीटर लंबी नहरों के निर्माण और उनकी मरम्मत पर लगभग ₹2,000 करोड़ खर्च किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप अब 58 लाख एकड़ ज़मीन तक नहर का पानी पहुँच रहा है
CM भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब के इतिहास में पहली बार, 545 किलोमीटर लंबी 101 बंद पड़ी नहरों को फिर से चालू किया गया है। इनमें से कई नहरें 30 से 40 वर्षों से बंद पड़ी थीं और मिट्टी से भर गई थीं। हमने एक इंच भी ज़मीन अधिग्रहित किए बिना उन्हें फिर से ठीक किया।”
उन्होंने आगे कहा, “सरहिंद और पटियाला जैसी मुख्य नहरों की लाइनिंग (अस्तर) करके, हमने पानी की उपलब्धता को लगभग 1.5 MAF तक बढ़ाया है और यह सुनिश्चित किया है कि अब दूर-दराज के इलाकों में भी पानी की कमी का सामना न करना पड़े।”
Top Tags